{"_id":"6ace82dd50c58b6d6309c2c4","slug":"allegations-of-extortion-via-middlemen-at-the-rto-office-sit-in-protest-held-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-185865-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आरटीओ कार्यालय में दलालों के जरिए वसूली का आरोप, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आरटीओ कार्यालय में दलालों के जरिए वसूली का आरोप, दिया धरना
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा से जुड़े किसान।स्त्रोत संगठन
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में दलालों के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को कार्यालय परिसर में धरना देकर एआरटीओ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष रूबी त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी और कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि आरसी में गलत नाम ठीक कराने के लिए अनुरोध करने पर अधिकारियों ने मना कर दिया, जबकि कार्यालय के बाहर बैठे एक दलाल के माध्यम से कथित तौर पर रकम लेकर नाम संशोधित करा दिया गया। इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और दूसरे जिले से सहारनपुर में वाहनों की आरसी ट्रांसफर कराने के नाम पर भी दलालों द्वारा मोटी रकम लिए जाने का आरोप लगाया गया है।
आरोप लगाया कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद वाहन की स्थिति के आधार पर आरसी की वैधता बढ़ाने की प्रक्रिया में भी कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि एक युवक लोगों से रुपये वसूलने के साथ कार्यालय में अधिकारी की तरह व्यवहार करता है। इस मौके पर राजेश्वर प्रसाद, इरशाद, महताब, दिनेश आदि मौजूद रहे।