{"_id":"68dd822ba77d7f2b610b9669","slug":"allegation-of-rape-of-a-married-woman-accused-of-poisoning-her-after-she-resisted-serious-case-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159943-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विवाहिता से दुष्कर्म, विरोध करने पर जहर देने का आरोप, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विवाहिता से दुष्कर्म, विरोध करने पर जहर देने का आरोप, गंभीर
Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
बेहट। थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुरालियों पर विवाहिता को जहर देने का आरोप लगा है। आरोप है कि विवाहिता के साथ देवर और दो रिश्तेदारों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने पति व अन्य ससुरालियों के साथ मिलकर जहर दे दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ साल पहले की थी। ससुराल पक्ष के लोग शुरू से ही परेशान कर रहे हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे उसकी बहन ने फोन किया। बताया कि वह घर पर अकेली थी। उसके देवर व दो ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने अपने पति और ससुर से शिकायत की। उन्होंने उसे चुप रहने की धमकी दी। वह नहीं मानी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं।
आरोप है कि इस पर सभी ने मिलकर उसे जहर पिला दिया। मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और बेहट कोतवाली पर लेकर आए। पुलिस ने विवाहिता को सीएचसी पर भिजवाया। वहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।