फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegation of getting land deed worth crores in the name of SO's wife

Saharanpur News: एसओ की पत्नी के नाम करोड़ों की जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Tue, 12 Sep 2023 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 10:52 PM IST
सार

लखनऊ के मेहंदी गंज निवासी सचिन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत।

विज्ञापन
Allegation of getting land deed worth crores in the name of SO's wife
- फोटो : अरम उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बेहट के एक थाने में तैनात एसओ पर गंभीर आरोप लगा है। लखनऊ के मेहंदी गंज निवासी सचिन सिंह ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि एसओ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी के नाम करोड़ों रुपये की जमीन का बैनामा 48 लाख रुपये में कराया है।
विज्ञापन


सचिन सिंह का आरोप है कि एसओ ने एक अन्य पुलिसकर्मी व कुछ लोगों के साथ मिलकर सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति की 1.6392 हेक्टेयर भूमि का बैनामा एक अगस्त को अपनी पत्नी के नाम 48 लाख रुपये में करा लिया है, जबकि उक्त भूमि की कीमत करोडों रुपये है।
विज्ञापन


अधिवक्ता देवेंद्र कुमार शुक्ला के माध्यम से कराई गई इस शिकायत में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि एसपी ट्रैफिक को मामले की जांच दे दी गई है। आरोपी सही पाए गए तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed