फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegation of gang rape of minor student

Saharanpur News: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 30 Apr 2024 05:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gang rape of minor student
सहारनपुर। कोतवाली देवबंद क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। डर की वजह से पीड़िता ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया, लेकिन परिजनों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। परिजनों ने कई माह बाद अब दोबारा छात्रा का स्कूल में दाखिला कराया तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कोतवाली देवबंद क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके देवर की तीन बेटियां उनके पास रहती हैं। तीनों के माता-पिता का निधन हो चुका है। एक बेटी कक्षा सात में पढ़ रही है। एक व्यक्ति का उनके घर आना-जाना था। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में बेटी स्कूल जा रही थी। तब, उनके घर आने वाला आरोपी बेटी को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक मकान पर ले गया, जहां उसका एक अन्य साथी भी आ गया। आरोप है कि बेटी को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी बेटी को एक सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गया। बेटी ने घर आकर कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन स्कूल जाना छोड़ दिया और चुपचाप टीसी भी कटवा ली। अब परिजनों ने दोबारा बेटी का स्कूल में दाखिला कराया तो वह डर गई। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से स्कूल न जाने की वजह पूछी। तब, पीड़िता ने उसके साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। महिला का आरोप है कि कोतवाली देवबंद में तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed