फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All three toll plazas were occupied by Bhakiyu for four hours

चार घंटे तक भाकियू के कब्जे में रहे टोल प्लाजा

Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
All three toll plazas were occupied by Bhakiyu for four hours
चमारीखेड़ा टोल प्लाजा को फ्री कर धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/छुटमलपुर/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिले के तीनों टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया और चार घंटे तक टोल फ्री रखकर वाहनों को बगैर टोल वसूली के निकलवाया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात रही। डीएम और एसएसपी ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे ही भाकियू कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर सरसावा क्षेत्र के शाहजहांपुर स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र होने शुरू हो गए। करीब 11 बजे जब कार्यकर्ताओं की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई तो संचालन कर रहे संजय चौधरी ने माइक से टोल प्लाजा को टोल फ्री करते हुए टोल कर्मियों को बूथ छोड़ने को कहा। टोल कर्मी टोल बूथ छोड़कर एक ओर हट गए। प्रदेश महासचिव मेवाराम और जिला महासचिव अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोला, सरदार हरि सिंह, सुरेंद्र सिंह लाड्ढी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं, सरकार को चाहिए कि इन्हें तत्काल वापस ले। अब 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे तथा 15 दिसंबर को आंदोलन को धार देने के लिए दिल्ली कूच करेंगे। दोपहर तीन बजे तक टोल फ्री करने के बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान देशपाल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, बबलू चौधरी, देशराज सिंह, विनय कुमार, रुपिंदर सिंह, जगपाल सिंह, कमलेश सिंह, भीम सिंह रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के चमारीखेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह की अगुवाई में पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक किसानों ने टोल फ्री कराया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती आंदोलन चलते रहेंगे। इस दौरान मा. रघुबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, ब्लाक अध्यक्ष उगेश कांबोज, ईसमलाल प्रधान, कपिल, सोनू कांबोज, अनीश गौड़, विवेक पुुंडीर आदि रहे। सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम बेहट दीप्ति देव, एसपी देहात अतुल शर्मा, एसओ मनोज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ डटे रहे। डीएम और एसएसपी भी पहुंचे जो कुछ देर रुक कर जायजा लेने के बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागलहेड़ी क्षेत्र में मुजफ्फरनगर हाईवे पर कोलकीकला टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए तीन घंटे टोल फ्री कराया। इस दौरान बैरियर खोलते वक्त किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा और एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। किसानों ने कहा कि तीन घंटे से पहले उठने वाले नहीं हैं। मंडल सचिव अरुण राणा ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर आज टोल फ्री किया गया है और 14 दिसंबर को हाईवे जाम किया जाएगा। इस दौरान अनूप यादव, नरेश कुमार, बिट्टू यादव, गौरव यादव, राजपाल सिंह, रोहताश, राजबीर सिंह, विनय, अशोक यादव, निर्भय फौजी, रमेश, अमित मुखिया मौजूद रहे।

सहारनपुर: सरसावा में टोल पर दरी बिछा कर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता

सहारनपुर: सरसावा में टोल पर दरी बिछा कर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

कोलकी कलां में टोल फ्री करा धरना देते किसान

कोलकी कलां में टोल फ्री करा धरना देते किसान- फोटो : SAHARANPUR

कोलकी कलां में टोल पर अधिनस्थों से जानकारी लेते डीएम और कप्तान

कोलकी कलां में टोल पर अधिनस्थों से जानकारी लेते डीएम और कप्तान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed