फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All the roads of the district should be made pothole free from Diwali till

Saharanpur News: दीपावली से तक जनपद की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त

Wed, 13 Sep 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
All the roads of the district should be made pothole free from Diwali till
- हाईवे बाईपास से जिला मार्ग तक 1769.42 लाख से होगा चार लेन मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

- गड्ढा मुक्ति अभियान की कराई जाए जिओ टैगिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लोकनिर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर जनपद की सड़कों को दीपावली से पहले गड्ढामुक्त किया जाए। हर सूरत में इन सड़कों का स्टीमेट 20 सितंबर तक शासन को उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में हाईवे बाईपास से जिला मार्ग तक 1.15 किलोमीटर लंबा 1769.42 लाख की लागत से चार लेन मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मानसून असामान्य रहने से अतिवृष्टि हुई है। इसके चलते सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना एवं नए कार्यों का स्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दीपावली से पहले लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, मंडी परिषद, सिंचाई, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, आवास, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आदि विभागों की सड़कें गड्ढामुक्त की जाएंगी। इस कार्य के लिए सरकार के पास बजट की कमी नहीं है।
विज्ञापन

कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी लापरवाही पर जिम्मेदारी तय कर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने गड्ढामुक्त कराई गई सड़कों और नए निर्माण की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने चार चौकीदारों को नियुक्ति पत्र भी दिए। इस दौरान विधायक किरत सिंह एवं उमर अली खान, मुख्य अभियन्ता बालेन्द्र, अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed