{"_id":"643ee1b678aca551e60bd9b1","slug":"all-my-work-is-being-done-by-your-grace-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1101-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेरा आपकी की कृपा से सब काम हो रहा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेरा आपकी की कृपा से सब काम हो रहा है...
Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव में आयोजित भजन संध्या में सम्मानित अतिथिगण
बड़गांव। क्षेत्र के नयागांव में बीती रात खाटू वाले श्याम बाबा के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने जागरण में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया इसके बाद श्याम प्रेमियों ने कतारबद्ध होकर बाबा की ज्योति व दरबार के बारी-बारी दर्शन किए। मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस अवसर पर जागरण टीम के कलाकारों द्वारा श्रीगणेश, राधाकृष्ण, राम दरबार व खाटू श्याम की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। भजनों के क्रम के गायकों ने गणेश वंदना, हारे-हारे-हारे, तू हारे के सहारे श्याम व मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, मंगल भवन अमंगल हारी... बोलो जी बोलो श्याम बाबा की जयकार बोलो जी बोलो... आदि सुन्दर- सुन्दर भजन पेश किये। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भरतपाल सिंह, दिनेश राणा, रवि राणा, समर सिंह, अवनीश राणा, महेश राणा, सुभाष सिंह आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कुवर बृजेश सिंह को आयोजकों द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।