फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All educational institutions in the district are closed till August 2

Saharanpur News: जनपद की सभी शिक्षण संस्थाएं दो अगस्त तक के लिए बंद

Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
All educational institutions in the district are closed till August 2
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं को 26 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षण संस्थाओं सभी पर लागू होंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा चल रही है। कांवड़ मार्गाें पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगामी दिनों में कांवड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। इस दौरान विद्यालयों में जाने और लौटने में विद्यार्थियों को परेशानी ना हो। इसके लिए प्रशासन ने शिक्षण संस्थाओं में अवकाश की घोषणा की है। जिला विद्यालय निरीक्षक हर्षदेव स्वामी ने बताया कि अवकाश के निर्देश परिषदीय एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड, डिग्री कॉलेजों, आईटीआई आदि सभी पर लागू होंगे। सभी संस्थाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed