{"_id":"6155f8678ebc3e61ed44f366","slug":"all-departments-should-play-their-part-in-the-amrit-festival-of-independence-saharanpur-news-mrt558624866","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव में सभी विभाग अपनी भूमिका निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव में सभी विभाग अपनी भूमिका निभाएं
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी विभाग सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन कर आमजन को विधिक साक्षरता के साथ सरकार की अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी जाए।
बृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारी कक्ष सिविल कोर्ट में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं तक को जोड़ा जाए। ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक स्तर पर जो कार्यक्रम चल रहे हैं उनमें विधिक जागरूकता के संबंध में जानकारी दी जाए। तहसील दिवस और थाना दिवस के अवसर पर भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाए। अभियान में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव एवं सदस्य, जिला एवं तहसील विधिक सेवा समिति के पैनल लॉयर, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, लॉ कालेज के छात्र एवं छात्राओं, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र एवं छात्राएं भी अपना सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने के दौरान जन-जन तक विधिक साक्षरता शिविर, जन जागरूकता रैली, पैंफलेट आदि से सभी नागरिकों को जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के विशेष अभियान में आम जनता को जोड़ने के लिए ग्रामीण, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही स्कूल कॉलेजों में आजादी के अमृत महोत्सव के विभिन्न आयोजन भी कराए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभय सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हृषिकेश पाण्डेय, परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी पारिशा मिश्रा आदि रहे।