फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert of self-immolation on non act

कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 24 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Sun, 24 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति ने अपने यहां खेत में बोरिंग करने आए मजदूर के खाते से उसके एटीएम का इस्तेमाल करके 80 हजार रुपये की रकम निकाल ली।  तहरीर दिए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित ने पुलिस रवैये के खिलाफ 26 जनवरी को डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


थाना नकुड़ के गांव साल्हापुर निवासी विनोद पुत्र नाथी राम रामपुर मनिहारान थाने के गांव मनानी में एक किसान के खेत पर एक जनवरी को बोरिंग करने गया था। काम करते समय उसकी जेब से उसका एटीएम कार्ड गिर गया था।
विज्ञापन


आरोप है इसे खेत मालिक ने उठा लिया। पीड़ित विनोद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके एटीएम कार्ड का कोड उसके मोबाइल में फीड था, जिसे खेत मालिक ने उससे फोन मांग कर पढ़ लिया और खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी रकम वापस नहीं दिलवाई गई तो वह 26 जनवरी को जिलाधिकारी सहारनपुर के कार्यालय पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लेगा। उधर, एसओ रामपुर मनिहारान आरएन यादव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि विनोद के एटीएम से शापिंग हुई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed