फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert issued in three districts of Mandal after receiving terrorist input

आतंकी इनपुट के बाद मंडल के तीन जिलों में अलर्ट जारी

Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Alert issued in three districts of Mandal after receiving terrorist input
सहारनपुर। जम्मू कश्मीर से कई आतंकियों के दिल्ली में दाखिल होने की घटना को लेकर दिल्ली, मेरठ, बागपत के साथ ही यहां सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है। इन जिलों में सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के अलावा बाजारों में भी भीड़ के समय अतिरिक्त सतर्कता के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और निगरानी के लिए भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

कश्मीर में पकड़े गए आतंकी सलमान खुर्शीद वानी का वेस्ट यूपी में बागपत से कनेक्शन सामने आने के बाद से यूपी एटीएस से लेकर मेरठ और सहारनपुर मंडल की पुलिस और खुफिया टीमें भी अलर्ट पर हैं। पूछताछ के दौरान सलमान ने स्वीकार किया था कि वेस्ट यूपी के जिलों से उसके गहरे कनेक्श्न हैं। उसने यह भी बताया है कि बागपत के एक इंस्टीट्यूट में उसने टेक्नीशियन की पढ़ाई की है और हाल ही में बरेली में पकडे गए ईमानुल्लाह से भी सलमान का कनेक्शन पाया गया है। इसलिए सभी टीमों से कहा गया है कि सलमान के संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी लगातार कोशिश की जाए।
विज्ञापन

आतंकियों को पनाह देने और इनसे जुड़ा होने को लेकर जिला पहले भी सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2014 में लश्कर के आतंकी अब्दुल सुभान का बेटा आलम देवबंद से पकड़ा गया था। गिरफ्तारी से पहले सुभान भी यहां आया था और कई धार्मिक पुस्तकें खरीदी थीं। इससे 14 साल पहले जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए विदेशी नागरिक बंधक बना लिए गए थे। वहीं, कुछ साल पहले ही पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी कई अन्य गतिविधियों में ऐसे कनेक्शन सामने आते रहे हैं। इस मामले में पूछने पर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अनलॉक पीरियड में पहले से ही पुलिस प्रशासन की टीमें पहले से ही काफी सक्रिय हैं। उन्हें और भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed