फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert in the district, strict monitoring on trains and borders, checking campaign launched

Saharanpur News: जिले में अलर्ट, ट्रेनों और बॉर्डर पर कड़ी निगरानी, चला चेकिंग अभियान

Mon, 22 Jan 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Alert in the district, strict monitoring on trains and borders, checking campaign launched
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती जीआरपी
- जिले से सटे बॉर्डर पर बनाई 22 चेकपोस्ट, कैमरों से भी रखी जा रही नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। ट्रेनों से लेकर बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बॉर्डर पर 22 चेकपोस्ट बना दी गईं हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों व सामग्री आदि की जांच की।
अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले की सीमा हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से सटी है, इसलिए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बॉर्डर पर 22 चेकपोस्ट बनाई गईं हैं। यहां दूसरे राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही। इसके अलावा सिविल पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रख रही।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ, एलआईयू और डॉग स्कवाॅड के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व सामग्री की जांच की। उन्होंने स्टेशन पर बैठे यात्रियों को किसी भी लावारिस वस्तुओं को न छूने, लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल जीआरपी व आरपीएफ को सूचना देने, जहरखुरानों से सावधान रहने, किसी भी अपरिचित की ओर से दिया गया कुछ भी न खाने की जानकारी दी। इसके अलावा सहारनपुर से होकर अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में भी विशेष चौकसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed