फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert: Be careful if you spend too much time on mobile, laptop, this disease is affecting 15 out of 20 people

Alert: मोबाइल, लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताते हैं तो रहें सावधान, 20 में से 15 लोगों को घेर रही ये बीमारी

Thu, 29 Aug 2024 04:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 29 Aug 2024 04:18 PM IST
सार

खराब सड़कें, देर तक बाइक चलाना, मोबाइल, लैपटाॅप और कंम्प्यूटर का अधिक इस्तेमाल लोगों को खतरनाक बीमारी से ग्रस्त बना रहा है। वहीं चिकित्सक ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Alert: Be careful if you spend too much time on mobile, laptop, this disease is affecting 15 out of 20 people
सर्वाइकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल और कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने वाले लोग सर्वाइकल के मरीज बन गए हैं। इससे उनके सिर और गर्दन में लगातार दर्द बना रहता है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को कंप्यूटर पर ज्यादा समय तक नहीं बैठने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


अक्सर लोग सिर झुकाकर कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं या फिर सिर के नीचे मोटा तकिया लगाकर लैपटॉप चलाते हैं। शुरूआत में तो उन्हें यह तरीका आरामदायक लगता है लेकिन, ज्यादा समय तक इसी स्थिति में काम करने के चलते वह सर्वाइकल की समस्या में घिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसबीडी जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में ऐसे ही औसतन 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों की गर्दन की हड्डी में घुमाव आ गया है, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आना, सिर दर्द और गर्दन में दर्द की समस्या आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिजियोथेरेपी भी करा रहे सर्वाइकल के मरीज
एसबीडी जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में प्रतिदिन 60 से 65 मरीजों की फिजियोथेरेपी हो रही है। इनमें से 20 से 25 मरीज सर्वाइकल के शामिल हैं, जिनके गर्दन में दर्द, हाथ में दर्द, सिर दर्द की समस्या परेशान हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र प्रजापति का कहना है कि विभाग में रोजाना सर्वाइकल के मरीज पहुंच रहे हैं।

यह हैं कारण
- बाइक का अधिक प्रयोग
- मोबाइल पर घंटों सिर झुकाकर बैठना
- लैपटॉप चलाते समय सिर लगातार नीचे रखना
- खराब सड़कों पर अधिक देर वाहनों से सफर करना

यह हैं लक्षण
- गर्दन में पीछे हड्डी में दर्द होना
- शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होना
- दर्द के साथ ही सुन्नपन की समस्या
- चक्कर आना

बचाव के उपाय
- नियमित व्यायाम करें
- आउटडोर गेम खेलें
- कुर्सी पर सीधे बैठें
- रीढ़ की हड्डी सीधी रखें
- बैठते समय गर्दन न झुकाएं

मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर सिर झुकाकर काम करने वालों को सर्वाइकल की समस्या आ रही है। ओपीडी में रोजाना 15 से 20 मरीज इसी समस्या से ग्रस्त होकर आ रहे हैं। कंप्यूटर पर अधिक समय तक काम न करें। अगर जरूरी हो तो कोशिश करें की सीधे तनकर ही बैठें। -डॉ. मनोज चतुर्वेदी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed