{"_id":"5903972b4f1c1bc12cc0c159","slug":"akshay-trishreeya-in-amrit-siddhi-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सिद्धी योग में मनाइए अक्षय तृृतीया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सिद्धी योग में मनाइए अक्षय तृृतीया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर इस बार अमृत सिद्धि योग बन रहा है। 17 सालों बाद अमृत सिद्धि योग में अक्षय तृतीया 28 एवं 29 अप्रैल को मनाई जा रही है। अबूझ शादियों के लिए अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त होने के चलते शादी समारोह की जिले भर में धूम मची हुई है। अधिकांश बैंक्वेट हॉल, होटल एवं धर्मशालाएं पूरी तरह से बुक हैं। चारों ओर बैंड बाजों की गूंज है।
पंडित देवेंद्र शास्त्री के अनुसार इस बार तृतीया 28 अप्रैल को शाम 4.28 से शुरू होगी, जो 29 अप्रैल दोपहर 12.57 बजे तक रहेगी। 29 अप्रैल को सूर्योदय से पांच घंटे अमृत सिद्धि योग रहेगा। इस दौरान पूजा पाठ और खरीदारी लाभदायक रहेगी। इससे पहले वर्ष 2000 में यह संयोग बना था और अब 2037 में बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस बार भी तृतीया पर स्वयं सिद्ध मुहूर्त है जो अनंत, अखंड, अक्षय, शुभ और मंगल फलदायक है। इस दिन जिसका भी परिणय संस्कार होगा उसका सौभाग्य अखंड रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दिन महालक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान करने का विधान है। कुछ महिलाएं व्रत भी रखती हैं। दान भी किया जाता है।
विज्ञापन
अबूझ मुहूर्त होने के चलते जिले भर में शादियों का माहौल बना हुआ है। लगभग हर बैंक्वेटहॉल, होटल, धर्मशाला बुक हैं। सभी में शादी समारोह हो रहे हैं। 28 और 29 अप्रैल दोनों ही दिन लोगों ने शादियों के मुहूर्त निकलवाए हैं। शुक्रवार को दिन भर बैंड बाजे गूंजते रहे, जबकि रात में हर बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में डीजे की धमक सुनाई दी। शनिवार को भी शादियों की भरमार रहेगी।
हर शुभ कार्य हो जाते हैं अक्षय तृतीया पर
पंडित देवेंद्र शास्त्री का कहना है कि इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है, अर्थात इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। जिसे कोई मुहूर्त नहीं मिल रहा है, उसे इस दिन शुभ कार्य कर लेना चाहिए।
आभूषण की लेबर पर 25 प्रतिशत छूट का ऑफर
सराफा बाजार ने अक्षय तृतीया पर्व को भुनाने की पूरी तैयारी की है। दो दिन के लिए ऑफर्स भी दिए गए हैं। गौतम ज्वैलर्स के संचालक गौतम ने बताया कि अलग-अलग तरह से ज्वैलर्स ऑफर दे रहे हैं। अधिकांश ज्वैलर्स सोने के आभूषण की लेबर में 25 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। उन्होंने 29 अप्रैल तक अपने यहां ऑफर रखा है।
वाहनों की बिक्री में भी हुआ इजाफा
अक्षय तृतीया पर ऑटोमोबाइल बाजार एवं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी रौनक नजर आई। भगवान मोटर्स के मालिक अजय वर्मा का कहना है कि अन्य दिनों की अपेक्षा लगभग 50-60 प्रतिशत वाहनों की बिक्री अधिक हुई है। शनिवार को भी बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है।