फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akhilesh advised to be careful about BJP

भाजपाइयों से सावधान रहने की नसीहत दे गए अखिलेश

Wed, 11 Oct 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh advised to be careful about BJP
सहारनपुर में बोले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और इनसे सावधान रहने को आगाह भी किया। 
विज्ञापन


   तीतरो में चौधरी यशपाल सिंह की 96 वीं जंयती पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बहुत होशियार हैं और       यह लोग कौन सी बात कह देंगे कि लोग भटक जाएं, इसलिए इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले कौन सा नशा डाल देंगे पता नहीं है। उन्होंने कहा, भाजपा ने जो किया है वही हम भी करेंगे और जाति के आधार पर लोगों को जोड़ेंगे। चुनाव से पहले सभी जाति के नेताओं को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनने का सपना दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम पर पांच मुख्यमंत्री होने का आरोप लगाने वालों की सरकार में मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री और दो बोलने वाले मंत्री हैं। फिर कहा, छह महीने में प्रदेश में सरकार ने कुछ नया नहीं कर पाई है, बस हमारे कामों को ही आगे बढ़ा रही है। 

तीतरो में स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की समाधि स्थल पर आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करीब 40 मिनट में अपने कराए गए कामों की याद दिलाकर भाजपा की सरकारों को जमकर कोसा।

वर्ष 2012 के विधानसभा की याद दिलाते हुए कहा कि सपा के घोषणा पत्र जारी होने के समय मुलायम सिंह यादव के साथ अकेले चौधरी यशपाल सिंह ही मौजूद थे और हमारी सरकार बनी तो सभी वायदे पूरे किए गए। 

 भाजपा की सरकार अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा, परिवार का रिश्ता करते वक्त पूरी छानबीन करते हैं और पांच साल देश की बागडोर सौंप दी तो सवाल क्यों नहीं करेंगे। भाजपा के लोग जिस तरह की बातें करते हैं उससे विकास और खुशहाली से कोई मतलब नहीं होता। 

 उन्होंने कहा, हमें धोखे से हराया गया। जनता से कहा अच्छे दिन लाएंगे और न जाने क्या समझाया। सभा में बोलने के अलावा मोबाइल के जरिए गुमराह किया गया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव में कहा था कि सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा, मगर कुछ लोगों को लाभ देकर किसानों को अपमानित किया गया। गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं किया गया। 

 उन लोगों ने कहा था किसानों की आय डेढ़ गुनी कर देंगे, मगर साढ़े तीन साल बीतने के बाद किसान की हालत बदतर है। उन्होंने कहा कि हम पर आरोप था कि मुस्लिम और यादवों को रोजगार दे रहे हैं, मगर उन्होंने किसी को रोजगार नहीं दिया।

उन्होंने कहा हमारी शुरू की गई 108, 102 सेवा और लैपटॉप अब भी दिखते हैं। प्रधानमंत्री को हर  बात में हिंदू और मुसलमान दिखाई देता है। 
 मगर जीडीपी की हालत पर  कोई जवाब नहीं है। देश की  आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है।

उन्होंने कहा जाति और धर्म से देश नहीं चलता। गोरखपुर में आक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत पर अखिलेश ने कहा कि सरकार ने उस मामले में कुछ नहीं किया। 


 आक्सीजन की आपूर्ति लेन देन के चलते रुकी थी। उन्होंने कहा यह देश बनाने वाला प्रदेश है। जब तक यूपी के आंकड़े ठीक नहीं होंगे देश के भी नहीं हो सकते। विकास का रास्ता इसी प्रदेश से होकर गुजरता है। अंत में परिवार में हुए झगड़े पर सफाई देते हुए कहा जो पिता अपने बेटे को फटकराता है वह बेटा सही रास्ते पर जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed