फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akash Anand: Akash Anand started his political journey from Deoband UP, shared stage with Mayawati

Akash Anand: आकाश आनंद ने पश्चिमी यूपी से राजनीति में रखा था कदम, देवबंद में बुआ संग पहली बार साझा किया था मंच

Mon, 11 Dec 2023 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अपनी राजनीतिक विरासत सौंप दी। आकाश ने वेस्ट यूपी से राजनीति में एंट्री की थी।

विज्ञापन
Akash Anand: Akash Anand started his political journey from Deoband UP, shared stage with Mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती व आकाश आनंद (बायें)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।  रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने यह घोषणा की। हालांकि उन्होंने आकाश को उन राज्यों में संगठन को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है, जहां पर पार्टी संगठन कमजोर है। यूपी और उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो खुद संभालेंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि आकाश आनंद मायावती के छोट भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। गुरुग्राम से शुरुआती दौर की पढ़ाई के बाद आकाश ने लंदन से 2013 से 2016 के बीच एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। वापस आने पर उन्होंने कुछ कंपनियों को भी खोला। हालांकि फिर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। आकाश आनंद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती से पहली बार राजनीति में कदम रखा था।
विज्ञापन

 

मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देवबंद में आयोजित एक रैली में पहली बार आकाश आनंद को मंच पर अपने साथ बैठाकर पार्टी काडर को संदेश दिया कि भविष्य में आकाश ही बसपा संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आकाश काे स्टार प्रचारक बनाया गया। साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

बीते वर्ष मार्च माह में मायावती ने आकाश को पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाकर सबको चौंका दिया था। बता दें कि आकाश की शादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की पुत्री डॉ. प्रज्ञा से बीते मार्च माह में हुई थी।

सहारनपुर में 2019 की गठबंधन की चुनावी सभा में शामिल हुए थे आकाश  
आकाश आनंद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में देवबंद में हुई गठबंधन की रैली में बुआ संग पहली बार राजनीतिक मंच पर पांव रखा था। उन्होंने यहां मायावती, अखिलेश यादव, चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी के साथ मंच साझा किया था।

पार्टी में तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि आकाश आनंद ही मायावती के उत्तराधिकारी होंगे। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बसपा नेता आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाए जाने से खुश हैं। जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद का कहना है कि वह पूरी तरह से पार्टी और बहन जी के साथ हैं। उनका मानना है कि निश्चित रूप से युवा आकाश आनंद बहन जी के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।
 
विज्ञापन

एक नजर में आकाश आनंद का प्रोफाइल
- वर्ष 1995 में नोएडा में जन्मे आकाश आनंद ने स्कूली शिक्षा नोएडा और गुरुग्राम से हासिल की थी।
- वर्ष 2013 से 2016 के दौरान लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए किया।
- वापस आने पर खुद का व्यवसाय शुरू किया और पिता का कारोबार भी संभाला।
- पांच कंपनियों से जुड़े बताए जाते हैं आकाश आनंद, जिनकी नेटवर्क करोड़ाें रुपये है।
- वर्ष 2016 में आकाश आनंद ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया था।
- एक्स पर आकाश आनंद के 184 लाख और फेसबुक पर 53 हजार फॉलोवर्स हैं।
- उन्होंने बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed