फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akanksha's brother's friend had shot Shivkumar, arrested

Saharanpur News: आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को मारी थी गोली, गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Akanksha's brother's friend had shot Shivkumar, arrested
- शिवकुमार हत्याकांड में अब तक हो चुकी है तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन

- नौ जून को पत्नी के सामने शिवकुमार की गोली मारकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच सामने आया कि भाई मंजीत के दोस्त रवि ने कार के शीशे से सटाकर गोली मारी थी। अब तक पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
नौ जून को शामली के खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाना आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिवकुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। पत्नी ने अपने भाई, मां, मामा, बहन सहित छह से सात पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक शिवकुमार के पिता सलेखचंद ने तहरीर देकर छह लोगों को नामजद किया था। 10 जून को पुलिस ने आकांक्षा की मां विमला और मामा कर्मवीर को पकड़ चुकी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भाई मंजीत के दोस्त रवि कुमार निवासी बनत जिला शामली को शिवदास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी तमंचा, कारतूस आदि असलाह बरामद हुआ।
विज्ञापन

-- ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी मामा कर्मवीर ने बताया कि भांजी आकांक्षा और शिवकुमार के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही गांव और बिरादरी के होने के कारण परिवार ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन फरवरी 2026 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद शिवकुमार आकांक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर में रहने लगा। नौ जून को आकांक्षा सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आकांक्षा को घर चलने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद कर्मवीर, मंजीत उर्फ आकाश, विमला और रवि ने आपस में सलाह कर आकांक्षा और शिवकुमार को जान से मारने की योजना बनाई। जब आकांक्षा और शिवकुमार कार से लौटने लगे तो आरोपी बाइक से उनके पीछे चल पड़े। रास्ते में मौका देखकर रवि ने कार की खिड़की के पास पहुंचकर शिवकुमार को देशी तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद सभी भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed