फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ajit Singh sought house-to-door votes for Tabassum Hassan in Ambehata

तब्बसुम हसन के लिए अंबेहटा में अजीत सिंह ने घर-घर मांगे थे वोट

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ajit Singh sought house-to-door votes for Tabassum Hassan in Ambehata
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे के पूर्व चेयरमैन हाजी मो. यासीन अहमद का रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से काफी नजदीक का रिश्ता रहा है। मो. यासीन रालोद के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में हुए कैराना लोकसभा के उपचुनाव में तबस्सुम हसन रालोद के टिकट पर चुनाव लड़कर विजयी हुई थी। उस समय चौधरी अजित सिंह ने अंबेहटा में घर घर संपर्क कर तबस्सुम हसन के लिए वोट की अपील की थी। उस समय चौधरी अजित सिंह व हाजी मो. यासीन अहमद ने कई दिन साथ बिताए थे। चौ अजीत सिंह के निधन पर दुख जताते हुए यासीन अहमद ने कहा अजित सिंह के निधन को राजनीतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि चौ अजीत सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। संवाद
विज्ञापन

आमकी दीपचंदपुर में चौ. कृष्ण कुमार के यहां आते रहे अजीत सिंह
नागल। क्षेत्र के गांव आमकी दीपचंद पुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख चौ कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने उनके पिता ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के साथ राजनीति की है और सहारनपुर से लोक दल के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने बताया चौ. अजित सिंह अनेक मौकों पर उनके गांव में आए हैं। वह ऐसे नेता थे जो प्रत्येक कार्यकर्ता के दुख सुख में शामिल होते थे। अजित सिंह के निधन पर उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि उनके जाने से राजनीति में जो शून्यता पैदा हुआ है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। कहा ऐसे ईमानदार और बेदाग छवि के नेता आज के दौर में मिलने मुश्किल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed