फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ajit Singh Rana became the district president of BJP

Saharanpur News: अजीत सिंह राणा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

Fri, 27 Feb 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ajit Singh Rana became the district president of BJP
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा।
सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति के करीब 11 महीने बाद पार्टी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अजीत सिंह राणा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद को लेकर पिछले 11 महीना से जारी अटकलों का दौरा बृहस्पतिवार की रात को थम गया। पार्टी ने सहारनपुर के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की। अभी तक महेंद्र सिंह सैनी ही जिला अध्यक्ष के तौर पर पार्टी और संगठन की कमान संभाल हुए थे। जिलाध्यक्ष की दौड़ में वह भी शामिल थे, जबकि दूसरा नाम अजीत सिंह राणा का था। हर कोई जोर आजमाइश में लगा था। साथ ही दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के चक्कर पार्टी के नेता लग रहे थे। कई नामों की चर्चाओं के बीच जिलाध्यक्ष पद का सेहरा अजीत सिंह राणा के सर पर बंधा। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी पिछड़े वर्ग से ही जिलाध्यक्ष बनाएगी। पार्टी ने पिछले साल जनवरी में जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान जिले के करीब 74 नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया था। करीब साल भर के लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने अजीत सिंह राणा को जिला अध्यक्ष बनाया है। अजित सिंह राणा 2003 से लगातार भाजपा पार्टी में सक्रिय है। दो बार नानाैता मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री,जिला महामंत्री के पद पर रह चुके है। वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद है।
विज्ञापन


वर्तमान जिलाध्यक्ष समेत 74 लोग थे कतार में
पिछले साल जनवरी माह में नामांकन कराए गए थे। इसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, अजीत सिंह राणा, डॉ. राजीव चौधरी, यशवंत राणा, खुशीराम कश्यप, खेमचंद कश्यप, विपिन चौधरी, सोनेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, अजीत सिंह, राधेश्याम शर्मा, पदम सिंह, नक्षत्र पंवार, अरविंद, अश्वनी, महेंद्र सिंह, सुशील, जितेंद्र जागलान, राकेश आर्य, मोहर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, संदीप शर्मा, चंद्रपाल सिंह, सुशील कुमार, प्रीतम सिंह, नितिन गुप्ता ने नामांकन किया था। इसके अलावा कुलबीर सिंह, जसवंत सिंह, हरपाल सिंह, कुलदीप सैनी, प्रवेश, दिग्विजय, निर्दोष कुमार, राकेश गांगुली, सुभाष चौधरी, मांगेराम सैनी, प्रमोद कौशिक, अशोक चौधरी, यज्ञपाल सिंह, रक्षा नामदेव, नेहा राणा, विजेंद्र मोघा, सुशील पंवार, सुनील पांचाल, आनंद राणा, विकास कुमार, संदीप तायल, रविंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, डॉ. रमेश चंद, पवन सिंह, संजय सिंह, विनोद पंवार, वीरेंद्र चौधरी, दुष्यंत कुमार, संजय राणा, दूबे सिंह कांबोज, सुनील उपाध्याय, ओमपाल पांचाल, डॉ. एनसी शर्मा, योगेंद्र सिंह, गुरदेस चौधरी, वीरेंद्र पुंडीर, प्रदीप त्यागी और विपिन भारतीय ने भी नामांकन किया था। वहीं, शिवराज रोड, संजय सूर्य, पवन सवई, साहब सिंह पुंडीर, रजनीश राणा, नवीन कुमार, रविंद्र सिंह, अनिल पुंडीर, विजेंद्र कश्यप और कंवरसैन जैन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed