फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Airport ready, will have to wait for flight

Saharanpur News: एयरपोर्ट तैयार, उड़ान के लिए करना होगा इंतजार

Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Airport ready, will have to wait for flight
सहारनपुर। सरसावा में सिविल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी उड़ान के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उड़ान के लिए अभी तक एविएशन कंपनी नहीं आई है, जो उड़ान का संचालन करती है, साथ ही स्थानीय प्रशासन व एयरपोर्ट अधिकारियों के पास भी उड़ान का कोई शेड्यूल प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, सरसावा में सिविल एयरपोर्ट 65 एकड़ में बनाया गया है, जिसमें बोर्डिंग पास, कैंटीन, यात्री लाउंज और कार्यालय आदि होंगे। एक साथ दो वायुयान खड़े होने के लिए एप्रन (प्लेटफॉर्म) बनाया गया है।
विज्ञापन

50 कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। रुड़की-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर ग्राम अहमदपुर सरसावा के पास से सिविल एयरपोर्ट तक डिवाइडर के साथ डेढ़ किलोमीटर लंबी फोरलेन सीधी सड़क का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनने का सबसे बड़ा कारण यह रहा कि सिविल एयरपोर्ट में हवाई पट्टी का निर्माण नहीं होगा। वायुयान उड़ाने के लिए पहले से ही निर्मित भारतीय वायुसेना की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा।
n एयरफोर्स स्टेशन देगा रनवे और एटीसी की सुविधा : सिविल एयरपोर्ट के लिए वायुसेना स्टेशन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के टावर को ही अस्थायी रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। आपात स्थितियों में वायुसेना का अग्निशमन स्टेशन सेवाएं प्रदान करेगा।

एयरपोर्ट पर यात्री वायुयान संचालन के लिए हवाई पट्टी का निर्माण नहीं होना है। यात्री विमान उड़ानों के लिए सिविल एयरपोर्ट के समीप पहले से ही वायुसेना द्वारा इस्तेमाल की जा रही हवाई पट्टी उपयोग में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed