Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Air turning toxic again; AQI reaches 242

Saharanpur News: फिर जहरीली हो रही हवा, एक्यूआई 242 पर पहुंचा

Fri, 20 Nov 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Air turning toxic again; AQI reaches 242
सहारनपुर। दो दिन हल्की हवा चलने के कारण एक्यूआई 204 तक आ जाने के बाद हवा फिर से जहरीली होने लगी है। दो दिन से एक्यूआई फिर वृद्धि की ओर है। बृहस्पतिवार को वह 242 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जनपद में कई जगहों पर हल्का कोहरा रहा, जो धूप निकलते ही छंट गया। कोहरे के साथ हवा में प्रदूषण भी नजर आया। सुबह के समय एक्यूआई 242 दर्ज किया गया। दोपहर में उससे कम और शाम छह बजे तक यह 160 तक आ गया, लेकिन एक्यूआई 242 तक रहना संवेदनशील मरीजों के लिए नुकसानदायक बना हुआ है। ऐसे मौसम में सांस और दिल के मरीजों को सुबह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम के ऐसे ही बने रहने और एक्यूआई में और वृद्धि की आशंका जताई है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि 26 नवंबर से मौसम साफ होने, लेकिन तापमान में गिरावट रहेगी। उधर, बृहस्पतिवार को तापमान में आंशिक बदलाव दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान .5 डिग्री गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और वह 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed