फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Air pollution increased with the onset of winter, AQI at 200

Saharanpur News: सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण, एक्यूआई 200 पर

Tue, 12 Nov 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Air pollution increased with the onset of winter, AQI at 200
सहारनपुर में छाया कोहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्दी का असर बढ़ने के साथ हवा में प्रदूषण का जहर भी बढ़ रहा है। जो एक्यूआई सामान्य दिनों में 70 से 80 रहता है वह सोमवार को 200 तक पहुंच गया।
दीपावली से पहले एक्यूआई 70 से 80 चल रहा था। दीपावली की आतिशबाजी के बाद एक्यूआई 274 तक पहुंच गया था, लेकिन दो से तीन दिन बाद एक्यूआई गिरकर 170 तक आ गया था। लेकिन अब फिर एक्यूआई में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को यह 200 तक पहुंच गया। पर्यावरणविद डॉ. उमर सैफ ने बताया कि सर्दियों में हवा में नमी के कारण हवा भारी रहती है। ऐसे में धूल और धुंए के कण ऊपर नहीं उठ पाते हैं और हवा के साथ जमीन के आसपास बने रहते हैं। यदि हवा चल जाए या बारिश हो जाए तो ही प्रदूषण कम या खत्म हो सकता है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि वायु प्रदूषण दिल, सांस और दमा मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे मरीजों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed