फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Air Force XI team won the match by nine wickets

सहारनपुर: एयर फोर्स इलेविन की टीम ने नौ विकेट से जीता मैच

Sun, 19 Feb 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Air Force XI team won the match by nine wickets
एयर फोर्स स्टेशन ग्राउन्ड सरसावा पर क्लाइंग आफिसर सधीर त्यागी के 78 वे जन्म दिवस पर क्रिकेट मेच
सहारनपुर। फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी के 78 वें जन्म दिवस पर एयरफोर्स स्टेशन सरसावा के मैदान पर मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में एयर फोर्स इलेविन की टीम ने सुधीर त्यागी इलेविन की टीम को नौ विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

मुकाबला शुरू होने से पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव, एयर कोमोडोर मनीष सिंह, ग्रुप कैप्टन एनडी गोलबा, नरेंद्र कौशिक, आरटीओ भारती, सुनील गुप्ता, सुरेश त्यागी, साबिर अली, सरदार पीपी सिंह, मो. आरिफ खान, बिजेंद्र त्यागी, सुनील त्यागी, मनव्वर खान आदि ने सुधीर त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही केक भी काटा। इसके बाद हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुधीर त्यागी इलेविन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। इनमें अभिषेक ने 53, यासिर ने 32, अनमोल ने 23 और अवनीष ने 13 रन का योगदान दिया। एयरफोर्स इलेविन के लिए नीतिश ने तीन, दीपक और अशोक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एयरफोर्स इलेविन की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर 179 रन बना लिए। इस प्रकार मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। दीपक चौधरी ने 99 व विशाल ने 28 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच दीपक चौधरी को चुना गया। मैच के दौरान अवनीश मंडोलिया, दर्पण त्यागी, मनीष अरोड़ा, आनंद विश्वास, डॉ. सनत कौशिक, राजीव सुखीजा, अजेश शर्मा, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed