फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Air Force Station will expand

वायुसेना स्टेशन का विस्तार होगा

Wed, 26 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा Updated Wed, 26 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
देश की सुरक्षा का अहम हिस्सा माने जाने वाले सरसावा एयरबेस को और मजबूत बनाने के लिए अब इसके विस्तार की तैयारी है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों से लेश इस एयरबेस को 11 एकड़ क्षेत्र में विस्तार करने की योजना है। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आसपास के गांवों में अधिग्रहण के लिए अब एयरफोर्स ग्राम प्रधानों से संवाद कर आम सहमति बनाने में जुट गया है। मंगलवार को करीब 11 ग्राम प्रधानों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एयरफोर्स अफसरों ने बैठक की। इस दौरान वायुसेना के बड़े अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों के सामने विस्तारीकरण का खाका पेश किया।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना द्वारा सरसावा स्थित वायुसेना स्टेशन के विस्तारीकरण के प्रस्ताव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वायुसेना स्टेशन की जद में आने वाले गांवों सरसोहेड़ी, सौराना, सैदपुरा, बुढेडा, धौलापड़ा, सरूरपुर, अहमदपुर के प्रधानों तथा नकुड़ तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों को स्टेशन में बुलाया गया था। जहां वायुसेना के बड़े अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों के सामने विस्तारीकरण का खाका पेश किया। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि करीब 11 सौ एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों ने बताया कि वायुसेना अवस्थाना द्वारा केंद्र सरकार के पास अभी मात्र प्रस्ताव भेजा रहा है। आपको बता देें कि इससे पूर्व आजादी से पहले सन 1942 में ब्रिटिश शासन में जब यहां वायुसेना अवस्थान की स्थापना की गयी थी कि तो शेरपुर गांव को पूरी तरह से विस्थापित होना पड़ा था। जबकि ग्राम सरसोहेड़ी, बुढेड़ा तथा सरूरपुर की आंशिक आबादी भी विस्थापित हुई थी। सोमवार को हुई बैठक में वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि इस बार भी एक दो गांवों की आंशिक आबादी विस्थापित हो सकती है।

पुराने प्लान पर ही है नक्शा
सरसावा। सूत्रों ने बताया जिस विस्तारीकरण का नक्शा वायुसेना के अधिकारी पेश कर रहे है दरअसल ये नया नहीं है बल्कि ब्रिटिश काल का ही है। 
 पूर्व नक्शे के आधार पर सन 1942 के बाद भी जरूरतों के हिसाब से जमीन अधिग्रहित की जाती रही है। मगर, अब देश की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एयरबेस को भी मजबूत करने की योजना तैयार की जा रही है।  इसी के तहत विस्तारीकरण योजना को पूरी करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

बैठक के बाद गांव में चर्चाएं शुरू 
सरसावा। मीटिंग समाप्त कर गांव लौटकर ग्राम प्रधानों ने जैसे ही इस बात की चर्चा गांव में की अचानक हलचल मच गई। हाल ही में क्षेत्र में बाईपास के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के भारी भरकम मुआवजे ने लोगों को मालामाल किया है। इसी कारण कुछ लोग वायुसेना स्टेशन के विस्तारीकरण से खुश नजर आए तथा अपनी जमीन के हिसाब से संभावित मुआवजे की गुणा भाग करने लगे।

वहीं मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपालों के यहां इस बाबत जानकारी लेने वालों की भारी भीड़ रही। हालांकि लेखपालों ने इस संबंध में किसी भी जानकारी से इंकार किया। वहीं अनेक लोगों ने कहा कि अधिग्रहण पर निराशा जाहिर की।


गांव सरूरपुर के लोगों ने कहा कि जिसके पास कम जमीन है उसे तो अधिग्रहण का लाभ हो सकता है। बड़े जमींदारों का भारी नुकसान होगा। उन्हें कहीं और जमीन खोजनी होगी तथा दो जगह खेती करनी पड़ेगी साथ पूरा घर विस्थापित हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed