फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Air Force Sergeant shot dead under suspicious circumstances

Saharanpur News: एयरफोर्स सार्जेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Air Force Sergeant shot dead under suspicious circumstances
सरसावा। एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक सार्जेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सार्जेंट को आवंटित की गई राइफल से गोली चली है। मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक टीम मृतक के शव की जांच की।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार सुबह नौ बजे करीब का है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के सार्जेंट हरप्रीत सिंह (34) ड्यूटी पर तैनात थे। कुछ देर बाद जब उनका साथी ड्यूटी पर पहुंचा तो उन्होंने हरप्रीत को घायल अवस्था में पड़े देखा। हरप्रीत का चेहरा खून से लथपथ था। जानकारी मिलते ही एयरफोर्स के जवान उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एयरफोर्स के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। सरसावा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें एयरफोर्स जवान के गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली थी। मेडिकल कॉलेज में जवान की मृत्यु हो गई है। मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। फाेरेंसिक टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव का मुआयना करते हुए सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फाेरेंसिक टीम एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घटनास्थल पर भी जाकर जांच पड़ताल करेगी। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed