फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Air Force personnel attacked in court premises; FIR registered against four people.

Saharanpur News: कचहरी परिसर में वायुसेना कर्मी पर हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Air Force personnel attacked in court premises; FIR registered against four people.
सहारनपुर। कोर्ट परिसर में तारीख आए वायुसेना कर्मी पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। पीड़ित को घेरकर मारपीट की गई। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जान बचाई। थाना सदर बाजार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नागल के गांव बुढेड़ी निवासी दीपक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वायुसेना में कार्यरत है। उनका थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सौराणा निवासी विक्की आदि के साथ मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 28 नवंबर को वह एसीजेएम तृतीय कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी विक्की, उसके पिता धर्मपाल, परिवार के सदस्य हिमांशु और उसके पिता ओमपाल ने मिलकर उन्हें कोर्ट के बाहर घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़ित का कहना है कि झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। थाना सदर बाजार पुलिस ने विक्की, हिमांशु, ओमपाल और धर्मपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed