फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agriculture minister tell why the purchase guarantee law cannot be made on MSP

कृषि मंत्री बताएं, एमएसपी पर खरीद गारंटी कानून क्यों नहीं बन सकता

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agriculture minister tell why the purchase guarantee law cannot be made on MSP
सहारनपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक (गन्ना) श्यामवीर त्यागी ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को खुला पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पूछा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद गारंटी कानून क्यों नहीं बन सकता, जबकि सरसों सहित कई अन्य फसलें इस समय एमएसपी से अधिक मूल्य पर बाजार में बिक रहीं हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूूनों को वापस लेने की मांग को लेकर कुछ किसान संगठनों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने की है। उन्होंने पूछा कि क्या यह कानून नहीं बन सकता। यदि नहीं बन सकता तो इसकी वजह बताई जाए। उन्होंने कहा आम किसान को तो तीनों कृषि कानूनों के लाभ या हानि का तब पता चलेगा जब ये व्यवहारिक रूप से लागू होंगे। ठेका खेती पर कानून बनने से लाभ है या नुकसान, इसको लेकर साधारण किसान भ्रम की स्थिति में हैं। इस भ्रम को दूर करने की ज्यादा जिम्मेदारी सरकार की ही है। क्योंकि जो संगठन आंदोलन कर रहे हैं वे पूरे किसान समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में चौधरी चरण सिंह जैसे नेता नहीं हैं। इसलिए देश में किसान नेता का पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed