फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agriculture Department will provide 60 lakh financial assistance to FPO

एफपीओ को 60 लाख की आर्थिक सहायता देगा कृषि विभाग

Fri, 01 Jan 2021 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department will provide 60 lakh financial assistance to FPO
एफपीओ को 60 लाख की आर्थिक सहायता देगा कृषि विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। उन्नत बीजों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग एफपीओ को गोदाम बनाने और बीज की प्रोसेसिंग के लिए 60 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की पहल की है। इनमें गेहूं, धान, तिलहन और दलहन आदि फसलों के उन्नत किस्म के बीज तैयार किए जाएंगे। एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) इस बीज को सस्ते दाम पर किसानों को उपलब्ध कराएगा।
खेती में उन्नत बीज का सर्वाधिक महत्व है। यदि बीज अच्छी क्वालिटी का हो तो करीब पांच फीसदी तक उत्पादन बढ़ जाता है। यही कारण है कि कृषि विभाग किसानों को उच्च क्वालिटी का बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। इसके लिए एफपीओ को गोदाम और बीज प्रोसेसिंग करने के लिए 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। फार्मर प्रोडयूसर ऑर्गेनाइजेशन से जुडे़ किसान अपने खेतों में गेहूं, धान, सरसों, मसूर, चना, मटर , उडद आदि फसलों के बीजों को तैयार करेंगे। इसके बाद अपने यहां लगे प्रोसेसिंग यूनिट में प्रोसेस कर उन्नत किस्म के बीज तैयार किए जाएंगे। बाद में किसानों को सस्ती दर पर यह बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

--वर्जन--
एफपीओ को गोदाम और बीज प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आर्थिक सहायता पाने के लिए फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का दो वर्ष पुराना होना आवश्यक है। इसके लिए अन्ना ग्राम (एफपीओ) को चुना गया है। जो गंगोह क्षेत्र में एक गोदाम और बीज प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगा। इसके लिए तीन किश्तों में 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राम जतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed