फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agriculture Department will give 50 percent grant on wheat seeds

कृषि विभाग गेहूं के बीज पर देगा 50 प्रतिशत अनुदान

Tue, 12 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department will give 50 percent grant on wheat seeds
Agriculture Department will give 50 percent grant on wheat seeds
सहारनपुर। कृषि विभाग फसलों का उत्पादन बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने के लिए किसानों को बीज उपलब्ध कराता है। विभाग की ओर से दिए जाने वाले आधारीय और प्रमाणित बीजों पर अनुदान दिया जाता है। गेहूं पर 50 प्रतिशत की दर से अनुदान दिया जा रहा है। जनपद के किसानों के लिए 5977 क्विंटल गेहूं का बीज आया है, जबकि गेहूं की बुआई का लक्ष्य 1.20 लाख हेक्टेयर दिया।
विज्ञापन

किसानों को उच्च क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग प्रमाणित और आधारीय गेहूं का बीज उपलब्ध कराता है। इसके लिए नेशनल सीड कारपोरेशन और बीज विकास निगम आदि की मदद ली जाती है। विभाग का उद्देश्य किसानों को बेहतर उत्पादकता वाले बीज उपलब्ध कराने का है, जो पूर्णतया शुद्घ और रोग रहित हो। इस बीज का जमाव भी पहले से ही परखा हुआ होता है। किसानों को दिए जाने वाले बीज पर कृषि विभाग 50 प्रतिशत अनुदान दे रहा है। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 5977 क्विंटल गेहूं का अनुदानित बीज आया है। गेहूं के प्रमाणित बीज का रेट 3300 रुपये और आधारीय बीज का रेट 3535 रुपये प्रति क्विंटल है। इस पर 50 प्रतिशत की दर से अनुदान दिया जाएगा। गेहूं की एचडी 2967, एचडी 3086, पीबीडब्लू 723, डीपीडब्लू 621-50 आदि प्रजातियां किसानों के लिए उपलब्ध है। इस बार जनपद को एक लाख बीस हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं बुआई कराने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

डीबीटी से दिया जाता है किसानों को अनुदान
जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी गोदामों से बीज खरीदने के लिए किसानों को पहले बीज का पूरा रेट देना होगा। इसके बाद 50 प्रतिशत अनुदान राशि सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित की जाती है। इससे सही लाभार्थी को ही फायदा होगा। कृषि विभाग के पास अगेती और पछेती प्रकार का गेहूं का बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed