फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agricultural laws will increase the income of farmers: Vijaypal Tomar

किसानों की आमदनी बढ़ाएंगे कृषि कानून : विजयपाल तोमर

Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Agricultural laws will increase the income of farmers: Vijaypal Tomar
भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते विजयपाल तोमर - फोटो : SAHARANPUR
किसानों की आमदनी बढ़ाएंगे कृषि कानून : विजयपाल तोमर
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को समाप्त कर उनकी आमदनी बढ़ाने और बिचौलियों को हटाने पर निरंतर कार्यरत है। किसान हित में बनाए गए कृषि कानूनों से उनकी आय में वृद्धि होगी।
नगर के गंगोह रोड स्थित चाननदास धर्मशाला में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान दीपक सैनी, कुलवंत राणा, सुशील कुमार, मुकेश चौधरी, संजय राणा खुड़ाना, सुनील चौहान आदि किसानों ने समस्याएं रखीं। इनमें बिजली का बिल अधिक आना, छुट्टा पशुओं की समस्या, पशु चराने की जमीन पर गौशाला का निर्माण, किसानों का बिजली बिल समाप्त किया जाना, डीजल पर सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था, चीनी मिल से गन्ना भुगतान समय से किया जाना आदि शामिल रहा। वहीं गन्ने का दाम बढ़ाने तथा खाद की समुचित व्यवस्था, कृषि कार्ड का हर वर्ष नवीनीकरण न हो कर प्रतिवर्ष ब्याज जमा कर पांच वर्ष में ही नवीनीकरण व्यवस्था किया जाना भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि कृषि कानूनों से बिचौलियों की व्यवस्था समाप्त होगी, क्योंकि किसानों को उनकी फसल का मार्केट में केवल 23 प्रतिशत ही दाम मिलता है, 77 प्रतिशत बिचौलियों पर पहुंचता है। इन कानूनों के तहत किसान ऑनलाइन भी फसल बेच सकेगा। कानून में साफ लिखा है कि फसल के दाम तय होने पर कंपनी फसल के रेट डाउन होने पर भी करार किए गए दाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र पुंडीर मोरा, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, राज सिंह माजरा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन सिंह पुंडीर, दिनेश चौधरी, अजीत राणा, यशवंत राणा, मनोज राणा, प्रमोद राणा कुआंखेड़ा, संजय राणा मोरा, जहांगीर चौधरी, दुष्यंत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed