फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agreement signed with IIT Roorkee dominated the Indian Entrepreneurs Conference

Saharanpur News: भारतीय उद्यमी सम्मेलन में छाया रहा आईआईटी रुड़की के साथ हुए समझौता

Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Agreement signed with IIT Roorkee dominated the Indian Entrepreneurs Conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में लघु उद्योग भारती की जिला इकाई द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के साथ किया गया समझौता छाया रहा। वक्ताओं ने कहा कि इससे उद्योगोंं काे नवीनतम तकनीकी एवं परामर्श मिलने में सहायता मिलेगी।

नई दिल्ली के छतरपुर रोड स्थित एक सभागार में हुए अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में लघु उद्योग भारती की जिला इकाई द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के साथ उद्योगों को बढ़ाने, उनकी समस्याएं दूर करने एवं उद्योगों को नवीनतम टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने के लिए किए गए समझौते की चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह डॉ. गोपाल कृष्ण ने कहा कि उद्योगों को लघु उद्योग भारती सहारनपुर इकाई की तरह आईआईटी एवं एनआईआईटी के साथ जुड़ना चाहिए। जिससे उद्योगों को नवीनतम टेक्नोलॉजी उपलब्ध हो सके और हमारे उद्योग विश्व स्तर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इससे न सिर्फ विश्व बाजार में अपने देश के उद्योगों का माल निर्यात हो सकेगा बल्कि विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होगी। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं अर्जुन राम मेघवाल और मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, आलोक जैन, राजेश जैन, अंकित गोयल, शौर्य जैन, मुकेश शर्मा, संदीप अग्रवाल, संचित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed