फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agrawal society will not feast on the thirteenth

Saharanpur News: तेरहवीं पर दावत नहीं करेगा अग्रवाल समाज

Sun, 05 Mar 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Agrawal society will not feast on the thirteenth
-अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में लिए गए अनेक निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी एवं होली मिलन कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा की गई। समाज हित में अनेक निर्णय लिए गए।
बाबा हरिदास मार्ग स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्थाध्यक्ष नरेंद्र तायल ने मरणोपरांत होने वाली रस्म तीजा एवं दसवें के बाद कंधे पर अंगोछा रखने और ब्रह्मभोज को बड़ा रूप देने पर समाज के लोगो से चिंतन करने की बात कही। वक्ता बालेश्वर गोयल, विकास मित्तल, मनोज गोयल, डाॅ. अमित गर्ग, राकेश गर्ग, दीपांशु गोयल, रमेश थापा, नितिन तायल, रामकिशन सिंघल, आदेश गर्ग आदि ने भी विचार रखें। चर्चा के बाद ब्रह्मभोज पर दावत न करने और दाह संस्कार के तीसरे दिन तीजा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने समाज के बेटे-बेटियों के विवाह में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए इस दिशा में भी सकारात्मक प्रयास करने का आह्वान किया। अध्यक्षता गंगोह व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हड़मल गर्ग एवं संचालन नितिन गोयल ने किया। रामकिशन गोयल की हास्य प्रस्तुतियों ने लोटपोट कर दिया। अनुज अग्रवाल, विजय, विभु, गगन, रजत, राकेश कुमार, चन्द्रमोहन, दीपक, शशांक, रविकांत, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed