फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aggarwal Cricket Club won the match by 46 runs

अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने 46 रन से जीता मैच

Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Cricket Club won the match by 46 runs
भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट खेलते खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने 46 रन से जीता मैच
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भूतेश्वर क्रिकेट मैदान पर आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक ही मुकाबला कराया गया। इसमें अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम ने साईं क्रिकेट एकेडमी को 46 रन से हराया।

टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट गवाकर 253 रन बनाए। रीतिक ने नाबाद 125 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अक्षित ने 58 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अंकित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 207 रन पर आउट हो गई। यासिर ने सर्वाधिक 54 रन का योगदान दिया। अग्रवाल क्लब के लिए अभिषेक और आजम ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रीतिक को चुना गया। इस मौके पर राजीव गोयल टप्पू, लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे। शनिवार को एसबीए क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed