सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही सेठ घनश्याम दास गुप्ता मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को अग्रवाल क्रिकेट क्लब और स्ट्राइकर्स क्रिकेट एकेडमी देवबंद के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम छह विकेट से विजेता रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स क्रिकेट एकेडमी देवबंद की पूरी टीम 19.4 ओवर में 104 रन बनाकर आउट हो गई। ध्रुव ने 24 और अभिनव ने 22 रन बनाए। अग्रवाल क्रिकेट क्लब की ओर से प्रिंस ने चार तथा शाजेब ने दो विकेट लिए। 105 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम की शुरूआत शानदार रही। अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12.1 ओवर में चार विकेट गवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम ने यह मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। आजम ने 47 और वंश ने 24 रन का योगदान दिया। स्ट्राइकर्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से वंश को तीन तथा वासिफ ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच प्रिंस कुमार को चुना गया। इस दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, अमीर कुरैशी, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, सचिन सैनी, नीरज गोयल, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे।