फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After waiting for eight hours, allotment of schools happened at night

आठ घंटे इंतजार के बाद रात में हुआ विद्यालयों का आवंटन

Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
After waiting for eight hours, allotment of schools happened at night
बीएसए कार्यालय पर काउंसलिंग के दौरान पोर्टल चलने का इंतजार करते शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्यालय आवंटन के लिए शिक्षकों को दूसरे दिन भी करीब आठ घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा। वेबसाइट खुलने के बाद काउंसिलिंग शाम पांच बजे शुरू हो सकी। शाम सात बजे तक 50 फीसदी शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन हो सका था।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जनपद में 97 शिक्षक अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर सहारनपुर आए थे। फरवरी 2021 में आए इन शिक्षकों को अभी तक विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका है। आठ माह से उन्हें अलग-अलग कार्यालयों में अटैच किया गया था। अब बेसिक शिक्षा परिषद ने 12 अक्तूबर को काउंसिलिंग के जरिए विद्यालय आवंटित करने का निर्णय लिया था। विद्यालयों की आवंटन ऑनलाइन होना है, जिसके लिए वेबसाइट लखनऊ से खुलनी है। मंगलवार को काउंसिलिंग के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बड़ा एलईडी टीवी लगाया गया था, लेकिन शाम साढ़े छह बजे तक भी वेबसाइट नहीं खुलने की वजह से शिक्षकों केे बैरंग लौटना पड़ा था। ऐसे में शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुधवार को बुलाया गया था। शिक्षक सुबह नौ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। शिक्षक दिन भर टेंट में बिछी कुर्सियों पर बैठकर वेबसाइट के खुलने का इंतजार करते रहे, मगर वेबसाइट शाम पांच बजे खुली, जिसके तुरंत बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू की गई। सात बजे तक करीब 50 फीसदी शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन हो सका। उधर, सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भूखे प्यासे खड़े शिक्षकों की हिम्मत जवाब दे गई। कई महिला शिक्षक छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुंची थीं, जिनको अधिक परेशानी हुई, मगर शाम पांच बजे वेबसाइट खुलने के बाद उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में लखनऊ से ही वेबसाइट नहीं खुलने की वजह से काउंसिलिंग समय से शुरू नहीं हेे सकी। शाम पांच बजे जैसे ही वेबसाइट खुली तो विभाग के स्तर से काउंसिलिंग की गई। सात बजे तक करीब 50 फीसदी काउंसिलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

बीएसए कार्यालय पर काउंसलिंग के दौरान पोर्टल चलने का इंतजार करते शिक्षक

बीएसए कार्यालय पर काउंसलिंग के दौरान पोर्टल चलने का इंतजार करते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed