फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After waiting for a long day, the teacher returned unbearably in the evening

दिनभर इंतजार के बाद शाम को बैरंग लौटे शिक्षक

Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
After waiting for a long day, the teacher returned unbearably in the evening
बीएसए कार्यालय पर बंद पड़ी एलईडी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्यालय आवंटन के लिए मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर काउंसिलिंग के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए थे, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद स्तर से पोर्टल नहीं खुलने की वजह से शिक्षक दिन भर इंतजार करते रहे। शाम तक भी पोर्टल नहीं खुलने के बाद उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। अब काउंसिलिंग बुधवार को होगी।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत फरवरी 2021 में 97 शिक्षक अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर सहारनपुर आए थे। तब से उक्त शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन नहीं किया गया है। उन्हें कार्यालयों से अटैच किया गया है। विद्यालय आवंटन के लिए मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर काउंसिलिंग होनी थी, जिसके लिए सभी 97 शिक्षकों को बुलावा भेजा गया था। शिक्षकों की सुविधा के लिए कार्यालय के बाहर टेंट लगाने के साथ ही कुर्सियां डलवाई गई थीं, साथ ही एलईडी टीवी लगाया गया था, जो पोर्टल से कनेक्ट किया गया था, जिससे आवंटन की स्थिति को शिक्षक एलईडी टीवी पर देख सकें। इसके लिए शिक्षक सुबह नौ बजे से ही बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पोर्टल नहीं खुलने की वजह से प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। शिक्षकों को बार-बार इंतजार करने की बात कही जाती रही, शाम साढ़े छह बजे तक भी पोर्टल नहीं खुला। जिसके बाद शिक्षकों को लौटा दिया गया। इससे शिक्षकों को भारी परेशानी हुई, जिनमें 50 से अधिक संख्या महिलाओं की रही। कई महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

पोर्टल बंद रहने की वजह से काउंसिलिंग नहीं हो सकी है, जिसकी वजह से शिक्षकों को दिन भर इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में हमने उप सचिव बेसिक शिक्षा से बात की है। सहारनपुर में कल यानी बुधवार को काउंसिलिंग होगी। संबंधित शिक्षकों को सुबह दस बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

बीएसए कार्यालय पर कोंसलिंग को पहुंचे शिक्षक

बीएसए कार्यालय पर कोंसलिंग को पहुंचे शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed