{"_id":"5ddd79c38ebc3e54f7348211","slug":"after-the-assurance-the-strike-from-the-farmers-mill-ended-saharanpur-news-mrt45568673","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद किसानों का ननौता मिल से धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद किसानों का ननौता मिल से धरना समाप्त
विज्ञापन
नानौता चीनी मिल में धरना प्रदर्शन के दौरान सीसीओ व किसान के बीच होती नोकझोंक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल, ननौता में पिछले तीन दिन से चल रहा भारतीय किसान संगठन का धरना प्रदर्शन अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसानों ने 29 नवंबर तक मांगे पूरी न होने पर अधिकारियों के कार्यालय को घेरने की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों की सीसीओ के साथ भी नोंकझोंक भी हुई।
क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल पर किसानों को समस्याओं व अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान संगठन द्वारा पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। दूसरे दिन किसान संगठन के लोगों ने चीनी मिल के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। शाम के समय अधिकारियों के आग्रह पर किसानों ने तालाबंदी हटाकर धरना जारी रखा। मंगलवार को किसान संगठन के लोगों द्वारा 11 बजे तक मांगे पूरी नहीं होने पर रेलवे लाइन ठप करने की चेतावनी को देखते हुए सुबह से ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मिल पहुंचने लगे । मिल पहुंचे उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्र, डीसीओ केएमएम त्रिपाठी, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसडीएम रामपुर मनिहारान एसबी सिंह, एसडीएम देवबंद राकेश कुमार, चीनी मिल जीएम डॉ. प्रशांत कुमार आदि ने धरना स्थल पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह से बात की।
पूरण सिंह ने कहा कि चीनी मिल द्वारा क्षमता अनुसार पेराई नहीं की जा रही है। किसानों को गन्ना पर्चियां जारी न होने से किसान परेशान हैं। खेतों में गेहूं बुआई नहीं हो पा रही है। चीनी मिल की गलती का दंड किसानों को भुगतना पड रहा है। जब तक चीनी मिल पूरी तरह से चलने की स्थिति में नहीं आता, तब तक किसानों को पर्ची जारी कर गन्ना दूसरी मिलों को भेजा जाए। गन्ने का बकाया भुगतान 30 नवंबर तक कराया जाए, यदि 30 नवंबर तक बकाया भुगतान नही होता तो उनके बकाया की चीनी किसानों को दिलाई जाए। जिलाध्यक्ष अजब सिंह ने कहा कि ब्वॉयलर की ट्यूब फटने के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
अधिकारियों द्वारा इंडेंट प्रतिदिन 35 हजार क्विंटल के स्थान पर पचास हजार क्विंटल करने, किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, यार्ड की व्यवस्था, ब्वायलर प्रकरण में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान श्यामबीर सिंह, अशोक राणा, मुल्की राणा, चंद्रवीर सिंह, बलराज सिंह, ब्रहम दत्त त्यागी, पूर्व उप सभापति कंवर सिंह, मौलवी जिक्रिया सिद्दीकी, नसीम सिद्दीकी, राहुल गुर्जर, संजू प्रधान आदि रहे।
किसान की सीसीओ से हुई नोंकझोंक
जिस समय किसान संगठन व अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी, इसी दौरान एक किसान ने गन्ना टोकन नहीं मिलने का आरोप लगाया। इस पर सीसीओ और उक्त किसान के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों लोगों को शांत किया।
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल नानौता क्षेत्र के गन्ना किसानों का गन्ना अन्य चीनी मिलों में जाएगा। क्षेत्र के ग्राम जगरौली प्रथम, जगरौली द्वितीय, रामपुर मनिहारन, नन्दपुर प्रथम, नन्दपुर द्वितीय के गन्ना किसानों का गन्ना गागनौली चीनी, जडौदा पांडा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम तथा बड़गांव प्रथम के गन्ना किसानों का गन्ना देवबंद चीनी मिल, दूधला, बिलासपुर के गन्ना किसानों का गन्ना शेर मऊ चीनी मिल, झाड़वन प्रथम, द्वितीय, टिकरौल, तीतरो प्रथम, द्वितीय के गन्ना किसानों का गन्ना थानाभवन चीनी मिल जबकि कलालहटी उ, कलालहटी द तथा डूभरकिशनपुर प्रथम का गन्ना ऊन चीनी मिल में जाएगा।
बड़गांव के किसानों ने अन्य मिल में गन्ना देने से किया इंकार
बड़गांव केन्द्र बी क्षेत्र के गन्ना किसान बृजपाल सिंह (संचालक सदस्य देवबंद गन्ना समिति), सुकपाल सिंह, दिनेश कुमार, सत्यपाल सिंह, सुखपाल सिंह, जगदीश, अनुराग, विक्रम, पवन सिंह, महीपाल सिंह आदि ने कहा सभी किसान अपना गन्ना नानौता स्थित चीनी मिल पर ही सप्लाई करेंगे। वह किसी भी सूरत में अपना गन्ना किसी अन्य मिल को सप्लाई नहीं करेंगे।

नानौता चीनी मिल में धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों को आश्वासन देते अधिकारीगण।- फोटो : SAHARANPUR