फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After ten years, 25 thousand prize crooks caught

दस साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
After ten years, 25 thousand prize crooks caught
बदमाश के बारे में जानकारी देते एसपी देहात अतुल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। दस साल पहले हुए सहगल परिवार हत्याकांड में शामिल विशाल उर्फ धुंध को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली गंगोह में एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी विशाल उर्फ धुंध ने 10 साल पहले अपने साथियों के साथ मिलकर सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में सहगल परिवार हत्याकांड और डकैती को अंजाम दिया था। विशाल उर्फ धुंध तभी से ही फरार चल रहा था। गंगोह पुलिस शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे गांव हुसैनपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ होने पर विशाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर जनपद में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नाम और पहचान बदलकर रहता रहा
एसपी देहात ने बताया आरोपी विशाल उर्फ धुन्ध शातिर बदमाश है। इतनी लंबी फरारी के दौरान वह नाम और पहचान बदलकर अलग अलग स्थानों पर रहा है। इसके चलते वह दस साल तक पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टडी से भागा जोधन नहीं आया हाथ
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र में 27 मई 2011 को जिलाधिकारी आवास के निकट एक कॉलोनी में सहगल परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई थी। हत्याकांड में फाती उर्फ फतेह निवासी ग्राम माजरा गागनौली थाना रमाला, नियाज उर्फ शेरा निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना गंगोह, मेहरबान उर्फ जोधन उर्फ ददिया उर्फ नौशाद निवासी ग्राम हुसैनपुर और इरशाद को न्यायालय ने 23 दिसंबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद 23 दिसंबर 2020 को जब मेहरबान उर्फ जोधन को एक मामले में पेशी के लिए भोपाल (मध्य प्रदेश) ले जाया जा रहा था, तब वह पुलिस कस्टडी से भाग गया था। इसके बाद से जोधन को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed