फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After killing the woman, the dead body was thrown in a sack

सहारनपुर: महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंका

Mon, 20 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown in a sack
सहारनपुर। एक महिला की हत्या करने के बाद शव देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दतौली रांघड़ मार्ग पर बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। सोमवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की तीन टीमें घटना का खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन


महिला की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ माजरा निवासी मीना (45) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह रायवाला बाजार निवासी एक व्यापारी के घर खाना बनाने का काम करती थी। मीना को रविवार की सुबह उसका पुत्र व्यापारी के घर छोड़कर आया था। मगर, शाम को वह घर नहीं लौटी। जानकारी करने पर व्यापारी ने परिजनों को बताया कि मीना शाम के समय काम निपटाकर चली गई थी। सोमवार की दोपहर देहात कोतवाली क्षेत्र में दतौली रांघड़ मार्ग पर कुछ लोगों ने बोरी में एक महिला की लाश पड़ी देखी, जिसकी पहचान मीना के रूप में हुई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, कई लोग हिरासत में
सहारनपुर। पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। रविवार को उसकी किन-किन लोगों से बातचीत हुई है। पुलिस उन लोगों की जानकारी करने में जुटी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव दतौली रांघड़ मार्ग पर बोरे में बंद शव मिलने का पता चलते ही देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।




एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही गला दबाकर उसकी हत्या की गई और इसके बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि रविवार उसकी किन-किन लोगों से बात हुई है। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। मीना के बच्चों ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी और न ही किसी पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी का कहना है कि वह पति से विवाद होने के बाद से अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा कर देगी। इसके लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed