{"_id":"61019f7d8ebc3e5884095b49","slug":"after-kidnapping-the-dead-body-of-the-young-man-was-thrown-in-the-pond-after-killing-him-saharanpur-news-mrt54947237","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद हत्या कर तालाब में फेंका युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद हत्या कर तालाब में फेंका युवक का शव
विज्ञापन
सहारनपुर/बेहट। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नूरबस्ती से लापता युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बेहट क्षेत्र से शव (कंकाल) बरामद कर लिया है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूरबस्ती निवासी शौकत (29) क्षेत्र में ही कपड़े की दुुकान पर काम करता था। 12 जुलाई की शाम दुकान से लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने 12 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि रिश्तेदारी में तलाश किए जाने बाद भी उसके पति का कुछ पता नहीं लगा सका। इसके दो दिन पूर्व शौकत के भाई शहजाद ने कुछ लोगों पर भाई का अपहरण कर हत्या किए जाने शक जाहिर किया। पुलिस ने मामला अपहरण में तरमीम कर जांच शुरू कर दी।
इस मामले में बुधवार की सुबह पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक आरोपी की निशानदेही पर बेहट क्षेत्र में एक तालाब से नगर कोतवाली पुलिस ने कंकाल के रूप में शव बरामद किया। भाई शहजाद ने कपड़ों के आधार पर शौकत की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
प्रेम संबंधों के चलते हत्या किए जाने की चर्चा
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रेम संबंधों के चलते शौकत की हत्या की गई। पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से खुलासा किया जाएगा। इस मामले में शौकत की पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
फोन करने पर करते रहे गुमराह
मृतक के भाई शहजाद कहना है कि लापता होने के बाद भी उसके भाई शौकत का मोबाइल फोन चल रहा था। शहजाद के मुताबिक जब वह फोन पर भाई से बात करने के लिए कॉल करता तो दूसरी तरह से बात करने वाला व्यक्ति व उसे कहता था कि शौकत काम पर गया है। मोबाइल की लोकेशन बेहट मिलने पर यहां के मोहल्ला सड़क पार से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर तालाब से शव बरामद करा दिया।
अपहरण करने के बाद शौकत की हत्या की गई है। पुलिस ने शक के आधार पर कइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बेहट क्षेत्र से शव बरामद कर लिया गया है। अभी भी पुलिस आरोपियों से हर बिंदु पर पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।