फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After Gandhi Park case, Municipal Commissioner removed the park in-charge

Saharanpur News: गांधी पार्क मामले के बाद नगरायुक्त ने उद्यान प्रभारी को हटाया

Sun, 05 Nov 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
After Gandhi Park case, Municipal Commissioner removed the park in-charge
सहारनपुर। गांधी पार्क में महापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद निगम के अधिकारी हरकत में आए हैं। उद्यान प्रभारी को हटाकर उनकी जगह दूसरे लिपिक को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि उनके पटल परिवर्तन के लिए जारी किए गए आदेश में गांधी पार्क की घटना की जिक्र नहीं है, लेकिन इसे गांधी पार्क से ही जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर महापौर ने गांधी पार्क में औचक निरीक्षण किया था, जिसमें युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे, जिनमें कई छात्र और छात्राएं भी थे। मामले में महापौर ने तुरंत जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने उद्यान अनुभाग के प्रभारी मुकेश कुमार को हटा दिया है। उनकी जगह गृहकर एवं जलकर अनुभाग के द्वितीय श्रेणी लिपिक विवेक मौर्या को जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि मुकेश को शुक्रवार की घटना के कारण ही हटाया गया है।
विज्ञापन

महिला और पुरुषों के लिए हो अलग-अलग व्यवस्था : नगरायुक्त
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने शनिवार की सुबह जनमंच की बगल में स्थित नगर निगम के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में महिलाओं और पुरुषों को अलग अलग रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बिस्तरों की सफाई तथा रैन बसेरे की सफाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने खिड़कियों को खुला रखने के निर्देश दिए, जिससे की ताजी हवा रैन बसेरे में प्रवेश कर सके। मच्छरों को रोकने के लिए खिड़कियों पर जाली लगाने के निर्देश दिए। उनके साथ अपर नगरायुक्त राजेश यादव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल लिपिक को हटाने से काम नहीं चलेगा। जांच कराकर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में 24 घंटे बाद संबंधित अधिकारी से जवाब लिया जाएगा, कि उन्होंने क्या कार्रवाई की। इसके अलावा गांधी पार्क में ड्यूटी करने वाले सीएलसी के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।
- डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed