फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After firing the bullet the young man said- tell the principal

Saharanpur News: गोली चलाने के बाद युवक बोला-प्रिंसिपल को बता देना

Thu, 04 Dec 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
After firing the bullet the young man said- tell the principal
जैन ​डिग्री कॉलेज में फायरिंग के बाद गार्ड से जानकारी लेते ​शिक्षक - फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को एक युवक ने खुलेआम तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने से छात्रों और स्टाफ दहशत में आ गया। इसके बाद युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि प्रिंसिपल को बता देना गोली मैंने चलाई है। यह कहकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 10:46 बजे की है। इस समय जेवी जैन डिग्री कॉलेज में क्लास चल रही थी। एक युवक सिर पर कपड़ा बांधे हुए कॉलेज में पहुंचा। कुछ देर कॉलेज में घूमने के बाद उसने मुख्य गेट पर तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से कॉलेज में खलबली मच गई। मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड महेंद्र ने प्राचार्य को गोली चलने के बारे में बताया। युवक ने गोली चलाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि प्रिंसिपल को बता देना कि गोली मैंने चलाई है। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। गोली की आवाज से कॉलेज का स्टाफ मुख्य गेट पर पहुंच गया। छात्र-छात्राएं भी दहशत में रहे। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस कॉलेज में पहुंची। पूरे मामले की जानकारी लेते हुए मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली, जिसमें युवक तमंचे से फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने बताया कि थाना सदर बाजार में तहरीर दे दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

------
-128 सीसीटीवी से लैस है जेवी जैन डिग्री कॉलेज
जेवी जैन डिग्री कॉलेज के तीन गेट हैं। कॉलेज में प्रवेश के लिए दो गेट और एक गेट कॉलेज मैदान का है। तीनों गेट पर सीसीटीवी है। पूरे कॉलेज परिसर 128 सीसीटीवी से लगे हुए हैं। इनसे कॉलेज परिसर के चप्पे-चप्पे की निगरानी रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवक की पहचान के लिए टीम लगी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय

जैन डिग्री कॉलेज में फायरिंग के बाद गार्ड से जानकारी लेते शिक्षक

जैन डिग्री कॉलेज में फायरिंग के बाद गार्ड से जानकारी लेते शिक्षक- फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed