फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After 20, some schools will start online education

20 के बाद कुछ स्कूल शुरू करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

Tue, 18 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
After 20, some schools will start online education
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 20 मई के बाद अब ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। हालांकि कुछ स्कूलों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है और इनके यहां जून के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी, लेकिन काफी स्कूल 20 मई के बाद ऑनलाइन पढ़ाई कराने की तैयारी में हैं। ऐसे में बच्चों को फिर से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तैयार रहना है। क्योंकि मई के प्रथम सप्ताह से बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

---- इन्होंने घोषित किए ग्रीष्मकालीन अवकाश
आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्य जैन ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए पांच मई के बाद से छह जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया था। क्योंकि सरकार ने भी 20 मई तक ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई थी। अब सात जून से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। होली-डे होमवर्क बच्चों को स्कूल एप पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह का कहना है कि सात जून से नियमित ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। मई के प्रथम सप्ताह से एक महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इनके यहां कक्षाएं संचालित करने की तैयारी
सहारनपुर पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने बताया कि शासन से गाइडलाइन मिलने का इंतजार है। निर्देश मिलते ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला ने बताया कि 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी जो 31 मई तक संचालित होंगी। उसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed