फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Afghanistan Foreign Minister Amir Muttaqi will reach Deoband tomorrow

Saharanpur News: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर मुत्ताकी कल पहुंचेंगे देवबंदन

Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan Foreign Minister Amir Muttaqi will reach Deoband tomorrow
अमीर खान मुत्ताकी, विदेश मंत्री, तालिबान सरकार।
देवबंद (सहारनपुर)। अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत यात्रा के दौरान देवबंद का दौरा भी करेंगे। वह 11 अक्तूबर को केंद्र दारुल उलूम पहुंचेंगे। उनके दौरे की खबर मिलने के बाद दारुल उलूम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन में भी हलचल मची हुई है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान शासन स्थापित होने के बाद विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी पहली बार भारत का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे में देवबंद दौरा भी प्रस्तावित है। दारुल उलूम में वह मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी और सदर मुदर्रिस व जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर दारुल उलूम प्रबंंधन ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संस्था में साफ सफाई के साथ ही अन्य स्थानों को बेहतर बनाने का काम आरंभ हो गया है।
विज्ञापन

संस्था परिसर में बनी विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में मुत्ताकी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। दारुल उलूम दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी संस्था के जिम्मेदारों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। एक दिन पूर्व दिल्ली से आए अफगान दूतावास के अधिकारी दारुल उलूम के जिम्मेदारों से भी मिलकर गए। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि दारुल उलूम के दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले हुए हैं। अफगान विदेश मंत्री आ रहे हैं उनका स्वागत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अपराह्न करीब 12 बजे वह दारुल उलूम पहुंचेंगे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed