फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocate's wife found hanging, report filed against three including inspector father-in-law

Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली अधिवक्ता की पत्नी, दरोगा ससुर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 02 Dec 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Advocate's wife found hanging, report filed against three including inspector father-in-law
रामपुर मनिहारान। कस्बे के खुराना काॅम्प्लेक्स के एक मकान में दीपांशी (26) पत्नी विशाल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर चले गए। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बिजनौर में तैनात दरोगा ससुर, अधिवक्ता पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि दहेज में स्कार्पियो की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिंहखेड़ा निवासी चरण सिंह उर्फ सोनू ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बहन दीपांशी की शादी मार्च 2024 में अधिवक्ता विशाल निवासी ग्राम कल्लरपुर, हाल निवासी खुराना कॉम्प्लेक्स रामपुर मनिहारान के साथ की थी। दीपांशी के ससुर यूपी पुलिस में बिजनौर में तैनात हैं। बताया कि दहेज में घर का सामान, सोने-चांदी के आभूषण और कार दी थी। आरोप है कि दीपांशी जब पहली बार ससुराल से मायके आई तो उसने बताया कि पति, सास, ससुर दहेज से खुश नहीं हैं। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दीपांशी को दहेज के लिए परेशान करते थे। 20 दिन पहले भी वह उसे मायके में छोड़ गए थे। जिम्मेदार लोगों ने फैसला कराकर 21 नवंबर को ही दीपांशी को ससुराल भिजवाया था। रविवार को दीपांशी ने उसे फोन पर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग कार न लाने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उन्होंने दीपांशी की फंदे पर लटका कर हत्या कर दी और घर छोड़ कर गायब हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर वह दीपांशी के घर पहुंचे। वहां उन्हें कोई ससुराल वाला नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव नीचे उतार कर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विशाल, ससुर राजेंद्र, सास कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed