फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocates of the district abstained from judicial work

Saharanpur News: न्यायिक कार्यों से विरत रहे जिले के अधिवक्ता

Tue, 12 Nov 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Advocates of the district abstained from judicial work
दीवानी कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
सहारनपुर। केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले भर में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाते हुए गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हड़ताल से वादी और प्रतिवादी भी परेशान दिखे। मुकदमों सुनवाई न होने की वजह से अगली तारीख लगी हैं। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हड़ताल रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज होना देशभर के वकीलों को अपमान है, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिवक्ताओं ने काली पट्टी पहनकर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान महासचिव निशांत त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अशोक पुंडीर,पूर्व महासचिव नितिन शर्मा, दीपक चौधरी, जमाल साबरी, ऋषि रंजन, अभय सैनी ,चौधरी रणधीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, संदीप पुंडीर, राजेंद्र सिंह चौहान, स्वराज सिंह, मुनव्वर खान, पार्थ सक्सेना सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed