फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocates mobilized against the peon, will abstain from work and protest

Saharanpur News: पेशकार के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता, कार्यों से विरत हो देंगे धरना

Tue, 26 Aug 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates mobilized against the peon, will abstain from work and protest
बेहट तहसील बार भवन में बैठक के बाद हड़ताल व धरने की घोषणा करते अधिवक्ता। स्रोत: बार एसोसिएशन
बेहट। तहसीलदार न्यायालय के पेशकार द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर जिलाधिकारी स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज बेहट बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर धरना देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को बार भवन में एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई। इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि जब तक पेशकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे, साथ ही तहसीलदार न्यायालय के बाहर धरना देंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठौर ने कहा कि अधिवक्ता दो बार पेशकार का स्थानांतरण किए जाने की बाबत जिलाधिकारी से मिले। उन्हें दोनों बार आश्वासन दिया गया, लेकिन पेशकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह अधिवक्ता समाज का अपमान है।
विज्ञापन


महासचिव सुनील सैनी ने कहा कि बेहट बार एसोसिएशन के समर्थन में सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, नकुड़ बार एसोसिएशन, देवबंद बार एसोसिएशन व रामपुर मनिहारान बार एसोसिएशन ने भी प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्यों से विरत रहकर हड़ताल की। बैठक की अध्यक्षता प्रेम सिंह चौहान ने की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप कुमार व धर्मपाल सिंह सैनी, चौधरी अजब सिंह, अनिल सैनी, केहर सिंह काम्बोज, पृथ्वी सिंह राठौर, रविंद्र राणा, धीरेंद्र सिंह, ठाकुर जगदीप सिंह, दिनेश काम्बोज, ठाकुर संजय कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed