{"_id":"5724fef64f1c1b1637a91732","slug":"advocates-leveled-serious-accusations-at-jailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने जेलर पर लगाए संगीन आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने जेलर पर लगाए संगीन आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 01 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में कचहरी के बाहर जेलर के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता एकता मंच ने शनिवार को उपकारागार के जेलर पर वकीलों के साथ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा बंदियों के रिश्तेदारों से मिलाई के नाम पर रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मंच ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
कचहरी परिसर में अधिवक्ता एकता मंच की बैठक में अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने आरोप लगाया कि उपकारागार में बंदियों के रिश्तेदारों से मिलाई के नाम पर रकम वसूली जाती है। अधिवक्ता अपने वादकारी से मिलने जाते हैं तो उन्हें घंटों जेल के बाहर खड़ा कर परेशान किया जाता है।
अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करके उन्हें मानसिक रूप से आघात पहुंचाया जाता है। बैठक में मंच सदस्यों ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करने का निर्णय लिया। ताकि जेल के बंदियों उनके रिश्तेदारों और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जेलर के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में अश्वनी सिंघल, मनोज कुमार, तनवीर अहमद, नरपत सिंह, अमित पुंडीर, रजनीश गुप्ता, दिनेश त्यागी, संजय चौधरी, अमित गौतम, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, जेलर वीके सिंह ने अधिवक्ता एकता मंच के आरोपों को निराधार बताया है।