फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocates demonstrated and submitted a memorandum to the District Magistrate

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated and submitted a memorandum to the District Magistrate
कलेक्ट्रट तिराहे पर जाम लगा डीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अधिवक्ताओं के प्रति कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने विरोध में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शासन की उस पत्र की प्रति को फूंककर अपने रोष का इजहार किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित बार सभागार में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन से जुडे़ अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव के एक पत्र में अधिवक्ताओं के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। उन्होंने इस पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इसे तत्काल वापस ले। उन्होंने कहा कि यदि इसको वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचकर सांकेतिक जाम लगाया और नारेबाजी करते हुए शासन के उस पत्र की प्रति फूंकी। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह एवं महासचिव रणवीर सिंह राठौर, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पुंडीर और महासचिव नितिन शर्मा, हुकुम सिंह वर्मा, जितेंद्र सिंह पुंडीर, विकेश खटाना, राजेश कुमार सैनी, अनुज पंवार, सुनील कुमार, हरनाथ सिंह, जसवीर सिंह, अरविन्द सैनी, भीम सिंह, रोहित नजर, असमित कौर, प्रतिभा चौहान, शिवानी चौहान, जमाल साबरी, रणधीर सिंह, नाथीराम, बाबूराम आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रट तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर जाम लगाते अधिवक्ता

कलेक्ट्रट तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर जाम लगाते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रट तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर जाम लगा प्रतियां जलाते अधिवक्ता

कलेक्ट्रट तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर जाम लगा प्रतियां जलाते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed