फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocate for the issues of affordable education, employment and women's safety

सस्ती शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दों की पैरोकारी वाले प्रत्याशी हैं युवाओं की पसंद

Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Advocate for the issues of affordable education, employment and women's safety
शैली शांडिल्य - फोटो : SAHARANPUR
सस्ती शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दों की करे पैरोकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन सभी के बीच चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। युवाओं से जब प्रत्याशी और मुद्दों को लेकर उनके मन की थाह ली गई तो वे बोले कि सुलभ सस्ती शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा पर मुखर रहने वाले ईमानदार प्रत्याशी ही उनकी पहली पसंद होंगे।
छुटमलपुर की शिव कालोनी निवासी बीटीसी कर चुकी शैली शांडिल्य का कहना है कि बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाएं, कानून व्यवस्था, सुरक्षा और विकास चुनाव में अहम मुद्दे हैं। ऐसे कर्मठ और ईमानदार प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा जो युवाओं के रोजगार और महिला सम्मान को लेकर मुखर हो। सरकारी नौकरी में चयन को आरक्षण की बजाए योग्यता को आधार बनाने की पैरोकारी करे।
विज्ञापन

गागलहेड़ी निवासी कंप्यूटर साइंस से बीटेक उज्ज्वल गुप्ता का कहना है कि आज के दौर में सबसे बड़ा मुद्दा आरक्षण का है। अच्छी डिग्री होने पर भी नौकरी मिलना बहुत कठिन कार्य है। कोई भी सरकार या राजनीति दल पढ़े लिखें युवाओं के बारे में नहीं सोचता है। ऐसे में युवा और रोजगार की पैरोकारी करने वाले प्रत्याशी को ही चुना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी बीबीए फाइनल के छात्र सौरभ सैनी का कहना है कि प्रत्याशी साफ सुथरी छवि का होना चाहिए जो जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख में साथ दे। वर्तमान समय में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। अनेकों छात्र डिग्री लेकर घर बैठे हैं, उनकी पीड़ा को समझे और बेरोजगारी दूर करे। साथ ही ईमानदारी से क्षेत्र का विकास कराए।
नानौता निवासी बी फार्मा के छात्र राव रहबर अली का कहना है कि युवाओं के हितों की चिंता आज कोई भी प्रत्याशी नहीं करता है। प्रत्याशी ऐसा हो जो शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर अच्छी नीतियां बनाने को सरकार पर दबाव डाले, योग्यता के आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू कराने का काम करे।
देवबंद की शिक्षक नगर कालोनी निवासी एलएलबी की छात्रा आंचल गुप्ता का कहना है कि सरकार कोई भी बने, वह महिलाओं के लिए सुरक्षा और सस्ती शिक्षा की व्यवस्था करे। ताकि महिलाएं उच्च शिक्षा हासिल कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें।
देवबंद निवासी अंकित शर्मा (26) का कहना है कि इस बार चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया जाएगा जो शिक्षित व स्वच्छ छवि का व्यक्ति हो। साथ ही युवाओं के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरे। वे कहते हैं कि युवाओं के लिए रोजगार और आरक्षण की बजाए, योग्यता को नौकरी का मापदंड बनाने के लिए सदन में आवाज उठाने वाले प्रत्याशी को वोट करने का काम करेंगे।

चिलकाना के गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर निवासी बीटेक की पढ़ाई कर रहे भवानी सैनी ने बताया कि पहली बार वोट डालने की उत्सुकता है। भावी विधायक युवाओं को रोजगार दिलाने, उनके चहुंमुखी विकास तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय आदि की स्थापना करने में रूचि रखता हो। क्षेत्र के युवा खेलकूद में अग्रणी भूमिका निभा सके, इसके लिए स्टेडियम का निर्माण करा सके।

भवानी सैनी

भवानी सैनी- फोटो : SAHARANPUR

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

आंचल गुप्ता

आंचल गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

राव रहबर अली

राव रहबर अली- फोटो : SAHARANPUR

सौरभ सैनी

सौरभ सैनी- फोटो : SAHARANPUR

उज्जवल गुप्ता

उज्जवल गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed